{"_id":"6216693cd815a678be03e77a","slug":"83-transformers-closed-in-tribal-area-pangi-darkness-spread-in-villages-chamba-news-sml4005533136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबायली क्षेत्र पांगी में 83 ट्रांसफार्मर बंद, गांवों में पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबायली क्षेत्र पांगी में 83 ट्रांसफार्मर बंद, गांवों में पसरा अंधेरा
विज्ञापन
किहार के इच्छलोई में बारिश से टूटी घर की छत।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में मौसम की मार ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। मंगलवार देरशाम से हो रही बारिश से सलूणी में भूस्खलन की जद में आने से एक कच्चे मकान को नुकसान हुआ है। कबायली क्षेत्र पांगी के 83 ट्रांसफार्मर बंद होने से क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली सप्लाई बंद होने से बिजली उपकरण शोपीस बन गए हैं। पांगीवासी ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। बुधवार को बिजली बहाल न होने से लोगों को ठंड में ही समय काटना पड़ा। वहीं, विद्युत बोर्ड, लोनिवि, जलशक्ति विभाग बंद सेवाओं को बहाल करने में जुटे हुए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार मंगलवार देरशाम से ही भरमौर-पांगी की चोटियों पर बर्फबारी का क्रम जारी हो गया। बर्फबारी के चलते मणिमहेश, काली छौ, कुगति, न्याग्रां, सुप्पा, चौबिया और तुंदाह में आधा फीट तक बर्फबारी हुई। कबायली क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में पांच इंच और मिंधल, साच, फिंडरू, फिंडपार, पुर्थी, शौर, रैई और अजोन चोटियों पर एक से डेढ़ फीट तक हुई बर्फबारी ने लोगों को अपने घरों मेें दुबकने को मजबूर कर दिया है। बारिश और बर्फबारी के कारण पांगी के समस्त संपर्क मार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हुए हैं।
एक घंटा बंद रहा भरमौर-पठानकोट एनएच
बुधवार सुबह साढ़े छह बजे भूस्खलन से भरमौर-पठानकोट एनएच परेल घार के पास ल्हासा गिरने से यातायात के लिए बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मशीनरी ने साढ़े सात बजे एनएच को यातायात के लिए बहाल करवाया। जिले में भारी बारिश के कारण दस सड़कों पर भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। विभागीय टीमों ने मोर्चा संभालते हुए देरशाम तक पांगी और डलहौजी के एक-एक मार्ग को छोड़ शेष मार्ग बहाल करवाए। मौसम की मार से बुधवार को कबायली क्षेत्र में 83 ट्रांसफार्मर बंद रहे। इनमें सबसे अधिक 76 ट्रांसफार्मर और 7 ट्रांसफार्मर सलूणी में बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
उपमंडल सलूणी के किहार परगना के गांव त्रिशला निवासी दीन मोहम्मद पुत्र गुलाम हुसैन के कच्चे मकान को भारी बारिश के दौरान भूस्खलन की जद में आने से नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद बुधवार को विभागीय टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम सलूणी को भेज दी है।
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बुधवार को जिले में अलर्ट जारी किया गया है। कहा कि लोग बेवजह घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण होने वाले नुकसान का संबंधित विभाग अपने स्तर पर आकलन कर रहे हैं।