फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चौहरूंई गांव में काफी दिनों से चल रही पेयजल किल्लत, लोग परेशान

चौहरूंई गांव में काफी दिनों से चल रही पेयजल किल्लत, लोग परेशान

Sat, 04 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
चौहरूंई गांव में काफी दिनों से चल रही पेयजल किल्लत, लोग परेशान
चौहरूंई में पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन

ग्रामीणों को आधा किमी दूर जाकर प्राकृतिक स्रोत से ढोना पड़ रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत खज्जियार के चौहरूई गांव में कई दिनों से पेयजल किल्लत चल रही है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार से मिला। ग्रामीण राजकुमार, पवन, देसराज, जोगिंद्र, अनिल, संजय, सुनील, योगराज, कमला देवी, सुभाष कुमार, अजय कुमार और रतनी देवी ने बताया कि गांव में एक भी पेयजल स्टोरेज टैंक नहीं है। इस वजह से गांव में अकसर पानी की किल्लत रहती है। पेयजल सप्लाई में नियमित रूप से पानी नहीं आता। इसके कारण ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण समस्या के समाधान को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी से मिल चुके हैं। मगर अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों को आधा किमी दूर जाकर पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने आईपीएच विभाग से आग्रह किया कि गांव में चल रही पानी की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाई जाए। वहीं, विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि चौहरूई गांव में चल रही पानी की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed