फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पर्यटक स्थल खज्जियार में नहीं खुल पाई बैंक शाखा व एटीएम

पर्यटक स्थल खज्जियार में नहीं खुल पाई बैंक शाखा व एटीएम

Fri, 13 Oct 2017 05:34 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
पर्यटक स्थल खज्जियार में नहीं खुल पाई बैंक शाखा व एटीएम
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड एवं पर्यटक स्थल खज्जियार में 10 साल में बैंक की एक शाखा नहीं खुल पाई है। छह पंचायतों के बाशिंदे बैंक शाखा को लेकर तरस रहे हैं। सरकार व प्रशासन उनकी मांग को पूरा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
चुनाव के समय हरेक राजनीतिज्ञ बैंक शाखा खोलने का वादा करके वोट बटोर जाते हैं। लेकिन, चुनाव होने के बाद मात्र आश्वासन ही मिलते हैं। खज्जियार में लंबे समय से बैंक शाखा व एटीएम खोलने की मांग हो रही है। लेकिन, अभी तक ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कोहलड़ी, सिंगी, रिंडा, खज्जियार, औड़ा और रठियार की 25000 आबादी बैंक सुविधा से महरूम हैं। छह पंचायतों के लोगों ने कई मर्तबा ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करके सरकार व प्रशासन को दिए। लेकिन, उन प्रस्तावों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर लोगों में रोष है। बैंक में लेनदेन करने के लिए लोगों को 27 किमी दूर चंबा या 25 किमी डलहौजी जाना पड़ता है। खज्जियार आने वाले पर्यटकों को एटीएम न होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी सभा के अध्यक्ष हर्ष महाजन को लोगों ने छह बार ज्ञापन सौंपे। इसमें लोगों ने एक ही मांग रखी कि खज्जियार में बैंक की शाखा व एटीएम खोला जाए। लोगों को आश्वासन मिला कि जल्द ही खज्जियार में बैंक की शाखा व एटीएम खोला जाएगा। लेकिन, आज दिन तक मांग पूरी नहीं हो पाई।
छह पंचायतों में होने वाली ग्राम सभा की बैठकों में खज्जियार में बैंक की शाखा खोलने को लेकर प्रस्ताव पारित हुआ। जिसे स्वीकृति के लिए जिला प्रशासन को सौंपा गया। लेकिन, जिला प्रशासन की ओर से प्रस्तावों को दरकिनार ही किया गया। यही कारण है कि खज्जियार में अभी तक बैंक की शाखा नहीं खुल पाई है। पर्यटक स्थल खज्जियार को मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा प्राप्त है। लेकिन, एक भी बैंक की शाखा व एटीएम न होना दुख की बात है। मिनी स्विट्जरलैंड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिसे पूरा करने में सरकार व प्रशासन नाकाम हुए हैं। पर्यटन विभाग खज्जियार में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने की बड़ी-बड़ी बातें करता है। लेकिन, खज्जियार में आने वाले पर्यटकों को पैसे निकालने के लिए एक एटीएम की सुविधा तक नहीं है। पर्यटकों को पैसे निकालने के लिए चंबा या डलहौजी जाना पड़ता है, जो चंबा से काफी दूर हैं। विधायक बीके चौहान ने बताया कि उन्होंने बैंक प्रबंधन को कई बार खज्जियार में बैंक शाखा खोलने के लिए कहा। लेकिन, कांग्रेस सरकार ने शाखा खोलने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसकी वजह से खज्जियार में बैंक की शाखा नहीं खुल पाई। भाजपा के सत्ता में आते ही खज्जियार में बैंक शाखा खोली जाएगी।
पीसीसी सचिव पवन नैयर ने बताया कि खज्जियार में बैंक शाखा खोलने को लेकर सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं। जल्द बैंक शाखा व एटीएम खुलेगा। कोऑपरेटिव बैंक के एजीएम प्रेम चंद ने बताया खज्जियार में बैंक शाखा खोलने को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। एटीएम मशीन का ऑर्डर कंपनी को दिया जा चुका है। बैंक की शाखा से पहले एटीएम स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed