{"_id":"597cd5ea4f1c1b3d148b47f0","slug":"71501353450-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरी चट्टानें बाप-बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरी चट्टानें बाप-बेटे की मौत, मां घायल
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ढकोग के पास चट्टानें व मलबा गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता गंभीर घायल हो गए। घायलों को भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दंपति को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चंबा पहुंचने से पहले ही गंभीर घायल पिता ने दम तोड़ दिया। पूरा परिवार बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त की बहन की शादी में भरमौर जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कुमार अपनी पत्नी पूजा व बेटे लक्षित कुमार निवासी गंगथ (कांगड़ा) शनिवार को बाइक पर सवार होकर भरमौर की खणी पंचायत के अर्की गांव में दोस्त की बहन की शादी में जा रहे थे। ढकोग के पास चट्टानें और मलबा बाइक पर गिर गया। इसमें लक्षित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल कुमार व उसकी पत्नी पूजा गंभीर घायल हुए। दोनों को भरमौर में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा रेफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते में ही गंभीर घायल अनिल कुमार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उपमंडल अधिकारी भरमौर बाल कृष्ण चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घायलों का हाल जाना। पुलिस व प्रशासन को घटना की जानकारी मौके पर मौजूद औराफाटी के पूर्व प्रधान शिव दत्त शर्मा ने दी। उन्होंने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उपमंडल अधिकारी भरमौर बाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। वहीं, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने भी चट्टानों और मलबे के नीचे दबने से बच्चे की मौत गई। वहीं चंबा रेफर किए घायल पिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया।