{"_id":"56dc32784f1c1b4e3f8b45be","slug":"7000-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने पर दो लोगों से वसूला सात हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने पर दो लोगों से वसूला सात हजार जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को नियमित गश्त के दौरान अवैध खनन कर रहे दो लोगों को काबू कर उनसे लगभग सात हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई उस समय हुई जब चंबा पुलिस इलाके की गश्त लगा रही थी। इसी दौरान पुलिस को नदी के समीप दो लोग अवैध खनन में संलिप्त दिखे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही रंगे हाथ रेत बजरी ले जाते पकड़ लिया।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि अवैध रूप से खनन करके पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना कानूनी अपराध है। इसे रोकने के लिए छेड़ी गई मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन