फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   70 percent of the hotels became empty as soon as the weather turned bad

Chamba News: मौसम खराब हाेते ही खाली हो गए 70 फीसदी होटल

Wed, 05 Jul 2023 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Jul 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
70 percent of the hotels became empty as soon as the weather turned bad
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में मौसम की बेरुखी पर्यटन कारोबार पर भारी पड़ रही है। पिछले दिनों जहां लगातार धूप खिलने से डलहौजी में होटल पैक चल रहे थे। वहीं बारिश का दौर शुरू होते ही 70 प्रतिशत होटल खाली हो गए हैं। खराब मौसम के चलते सैलानी डलहौजी से कूच करने लगे हैं क्योंकि खराब मौसम में सैलानी होटलों के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से चार दिन तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते सैलानी पहाड़ों से निकल कर मैदानी इलाकों का रुख कर रहे हैं। दो दिन पहले जहां पर्यटन नगरी डलहौजी सैलानियों से गुलजार थी। आज वहां इक्का-दुक्का सैलानी ही घूमते हुए दिख रहे हैं। खराब मौसम के चलते डलहौजी के पर्यटन सीजन पर भारी असर पड़ा है। होटल सहित अन्य पर्यटन व्यवसायों से जुड़े लोगों का धंधा खराब मौसम की वजह से चौपट हो गया है। आगामी दिनों में यदि मौसम साफ नहीं रहा तो डलहौजी सैलानियों से वीरान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed