फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   70 km race to collect seeds and fertilizers

Chamba News: बीज और खाद लेने के लिए लग रही 70 किमी की दौड़

Mon, 30 Oct 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 30 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
70 km race to collect seeds and fertilizers
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत तेलका में स्थित कृषि प्रसार कार्यालय पर पांच वर्षो से ताला लटका है। 2017 में कृषि प्रसार अधिकारी का तबादला हो गया था। ऐसे में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक बीज और खाद तक नहीं मिल रहे हैं। किसानों की मानें तो इन दिनों खेतीबाड़ी का काम जोरों से चल रहा है। क्षेत्र की 10 पंचायतों के किसानों को तेलका स्थित कृषि प्रसार कार्यालय बंद होने से बीज और खाद लाने के लिए 60 से 70 किलोमीटर दूर उपमंडल सलूणी या जिला मुख्यालय चंबा जाना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि कृषि कार्यालय को दोबारा से खोला जाए।
विज्ञापन




--

तेलका में कृषि प्रसार कार्यालय बंद होने से लोगों को 60 से 70 किलोमीटर दूर चंबा या सलूणी बीज और खाद लेने के लिए जाना पड़ता है। कई बार बीज न मिलने से किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। - ब्यास देव, उपप्रधान, मौड़ा पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन




--

किसानों की सुविधा के लिए खुले कृषि प्रसार कार्यालय तेलका को विभाग को जल्द खोल देना चाहिए, जिससे क्षेत्र के किसानों को बीज और खाद के लिए भटकना न पड़े। - बृजलाल वशिष्ठ



--

भाजपा सरकार के दौरान तेलका में खुले कृषि प्रसार कार्यालय को बंद कर दिया गया है। इस वजह से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वर्तमान सरकार कृषि प्रसाद केंद्र को दोबार खोलकर किसानों को राहत दे। - सिंह राम




--

उपमंडलाधिकारी नागरिक सलूणी नवीन शर्मा ने बताया कि तेलका स्थित कृषि प्रसार कार्यालय कुछ वर्षों से बंद होने की सूचना लोगों के माध्यम से मिली है। किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।



--

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासनिक आदेश जारी कर तेलका में बंद कृषि प्रसार कार्यालय को जल्द खोला जाएगा, जिससे किसानों को इसका लाभ मिल सके।



--उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कृषि प्रसार अधिकारी के पद भरने पर तेलका में भी अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी।



---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed