फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   70 children found suffering from anemia in Saho

Chamba News: साहो में 70 बच्चे निकले एनीमिया से पीड़ित

Mon, 28 Nov 2022 09:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
70 children found suffering from anemia in Saho
साहो (चंबा)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साहो परिक्षेत्र में आंगनबाड़ी और प्राथमिक पाठशाला में बच्चों का स्वास्थ्य जांचा। इस दौरान 70 बच्चे एनीमिया से पीड़ित पाए गए। उनके इलाज को लेकर संबंधित क्षेत्र की आशा वर्कर को विभाग ने दवाई मुहैया करवाने के आदेेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र चंबी, गुलेरा और लंजी के साथ तीन निजी स्कूलों में बच्चों की एनीमिया जांच की। इस दौरान करीब 100 बच्चों की स्वास्थ्य जांच करने पर 70 बच्चे एनीमिया से पीड़ित पाए गए जबकि 30 बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉक्टर नीरज गुप्ता, डॉक्टर ज्योति पुरी, फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार और एएनएम अनुराधा ने अपनी सेवाएं दीं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि एनीमिया मुक्त अभियान के तहत जिले में बच्चों की एनीमिया जांच की जा रही है। इसमें जो बच्चे एनीमिया से पीड़ित निकल रहे हैं, उन बच्चों के उपचार को लेकर विभाग पूर्ण रूप से कार्य कर रहा है। 14 दिन की दवाई देने के बाद बच्चों की दोबारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed