फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   68 thousand fine recovered from 15 drivers, reprimanded for breaking traffic rules

Chamba News: 15 चालकों से वसूला 68 हजार जुर्माना, यातायात नियम तोड़ने पर लगी फटकार

Fri, 15 Sep 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 15 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
68 thousand fine recovered from 15 drivers, reprimanded for breaking traffic rules
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के 15 चालान पेश हुए। चालान के तहत 68 हजार रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला। गौर रहे कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर से चालान की राशि को भी बढ़ाया गया। चालान होने की सूरत में वाहन चालक कई मौके पर चालान भुगत लेते है तो कई न्यायालय में ही चालान भरते हैं। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 15 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें 10 चालान यातायात नियमों को तोड़ने संबंधी और शेष 5 चालान शराब पीकर वाहन चलाने के शामिल रहे। चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed