{"_id":"63e9236fb2e892d70f0edf68","slug":"66-transformers-down-in-pangi-29-roads-blocked-in-chamba-chamba-news-c-19-1-58270-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्बा: पांगी में 66 ट्रांसफार्मर बंद<bha>;<\/bha> कई गांवों में अंधेरा, जिले में 29 सड़कें अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्बा: पांगी में 66 ट्रांसफार्मर बंद<bha>;</bha> कई गांवों में अंधेरा, जिले में 29 सड़कें अवरुद्ध
Sun, 12 Feb 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पांगी में बर्फबारी के बाद बर्फ से अटी गाड़ियां।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला में बर्फबारी और बारिश होने से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्र पांगी अभी तक 66 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। इस कारण दर्जनों गांव पिछले कई दिनों से अंधेरे में डूबे हुए हैं। लोगों को सर्दी की ठंडी रातें अंधेरे में काटनी पड़ रही हैं। बिजली बोर्ड क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरूस्त करने में जुटा हुआ है। लेकिन बार-बार बर्फबारी होने से लाइनें बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
रविवार को जिला चंबा में 29 मार्ग यातायात के लिए बाधित रहे। हालांकि शनिवार तक बंद मार्गों की संख्या 40 थी। इसमें 11 मार्गों पर रविवार को लोक निर्माण विभाग ने आवाजाही शुरू करवा दी है। बंद पड़े मार्ग ज्यादातर पांगी और भरमौर से संबंधित हैं। जहां पर बर्फबारी होने से जन जीवन अस्त व्यस्त है। बार-बार जिला में मौसम के बदलते तेवरों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
जनजातीय क्षेत्र पांगी में रविवार को मौसम साफ रहा। इसके चलते लोगों ने घरों से बाहर निकलकर बर्फ के बीच में धूप का आनंद उठाया। हालांकि पिछले दो दिनों से पांगी में बर्फबारी का दौर जारी था। पांगी में बिजली आपूर्ति बंद पड़ी होने से अधिकांश जगहों पर दो दिनों से अंधेरे में ही सर्द रातें काटने को ग्रामीण विवश हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण पांगी और भरमौर में सड़क और बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। इसकी बहाली को लेकर प्रशासन ने विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।