फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   65 roads of the district will be constructed with Rs 553.68 crore from PMGSY-4: Vikramaditya

पीएमजीएसवाई-4 से 553.68 करोड़ से बनेंगी जिले की 65 सड़कें : विक्रमादित्य

Wed, 19 Nov 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 19 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
65 roads of the district will be constructed with Rs 553.68 crore from PMGSY-4: Vikramaditya
चंबा में प्रैस वार्ता के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह।संवाद
चंबा। लोक निर्माण और शहरी विकास विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत टप्पर में चकर-शेरपुर सड़क के अपग्रेडेशन कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। चकर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 (पीएमजीएसवाई) के तहत जिले में 553.68 करोड़ से 327 किलोमीटर लंबी 65 सड़कें बनेंगी।
विज्ञापन

चकर-शेरपुर सड़क के निर्माण कार्य पर लगभग सात करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इससे ग्राम पंचायत टप्पर की लगभग 1200 की आबादी लाभान्वित होगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 (पीएमजीएसवाई) के तहतप्रदेश के लिए 1500 सड़कें स्वीकृत हुई हैं, जिन पर 2300 करोड़ पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की 29 सड़कों पर 290.19 करोड़ रुपये, भटियात विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कों पर 104.74 करोड़ रुपये, चंबा विधानसभा क्षेत्र की 14 सड़कों पर 81.24 करोड़ रुपये, चुराह विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों पर 21.07 करोड़ रुपये और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की सात सड़कों पर 56.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार राज्य के दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों में कम आबादी वाले गांवों को भी सड़क सुविधा से जोड़ना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने गत वर्षा ऋतु के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए के प्रमुख क्षतिग्रस्त स्थलों का विस्तृत निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इससे पूर्व पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने लोक निर्माण मंत्री का विधिवत स्वागत किया। उन्होंने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों से संबंधित मांगों के बारे में लोक निर्माण मंत्री को अवगत करवाते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लिए सात सड़कें स्वीकृत करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed