फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   636 revenue cases resolved through special drive: DC

विशेष अभियान से निपटाए 636 राजस्व मामले : डीसी

Fri, 13 Feb 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 13 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
636 revenue cases resolved through special drive: DC
चंबा। जिला चंबा में विशेष अभियान के तहत 636 राजस्व मामलों का समाधान किया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सूचना केंद्र चंबा के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में विशेष राजस्व लोक अदालत के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बताया कि विशेष राजस्व लोक अदालत के तहत जिले में 141 तकसीम, 195 सीमांकन और 200 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से संबंधित मामले निपटाए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक के दौरान गत सप्ताह के निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित समाधान को लेकर उपमंडल दंडाधिकारियों तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को प्रति सप्ताह लक्ष्य के अनुरूप मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन माह की विशेष अभियान अवधि के दौरान पुराने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। आठ वर्ष से अधिक अनुभव वाले पटवारियों को राजस्व मामलों के समाधान के लिए अधिकृत करने और एक वर्ष तक के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को राजस्व मामलों के निस्तारण के उपरांत संबंधित डाटा को राजस्व प्रबंधन प्रणाली में अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण से संबंधित मामलों के प्रभावी समाधान के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed