फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सुरंगाणी और किवी ब्वॉयज की टीम ने किया सेमीफाईनल में प्रवेश

सुरंगाणी और किवी ब्वॉयज की टीम ने किया सेमीफाईनल में प्रवेश

Wed, 29 Nov 2017 10:24 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
सुरंगाणी और किवी ब्वॉयज की टीम ने किया सेमीफाईनल में प्रवेश
demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सुरंगाणी की टीम ने गली वॉरियर्स को पचास रनों से हराया। जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किवी ब्वॉयज की टीम ने भुज्जा इलेवन को 152 रन के बड़े अंतर से मात दी। आयोजक राजीव सहगल ने बताया कि पहले मैच में सुरंगाणी ने निर्धारित बीस ओवरों 159 रन बनाएं। इसमें आयुष ने शानदार अर्द्धशतक लगाया। साथ ही मयंक ने 35 रनों की पारी खेली। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी गली वॉरियर्स की टीम 109 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। सुरंगाणी की टीम ने पचास रनों से यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जबकि दूसरा मैच किवी ब्वॉयज बनाम भुज्जा इलेवन के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी ब्वॉयज की टीम ने बीस ओवरों में 185 रन बनाएं। इसमें अजय मनु 56, सचिन 32 और प्रियन ने 21 रनों की पारी खेली। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुज्जा इलेवन की टीम मात्र 34 रन पर ही ऑल आउट हो गई। किवी ब्वॉयज की ओर से मन्ना ने पांच विकेट चटकाए। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बीवाईसी बनीखेत बनाम सुरंगाणी होगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगला बनाम किवी ब्वॉयज खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed