{"_id":"59e0a82d4f1c1b6a678b5b97","slug":"61507895341-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दरकार
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला को पर्यटन की दृष्टि से किया जाए विकसित
अनुसूचित जाति कल्याण समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। अनुसूचित जाति कल्याण समिति चंबा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का आग्रह किया। समिति के अध्यक्ष केएल शाह ने बताया कि वर्तमान में पठानकोट से सुराल भटोरी के लिए सड़क बनी है। जिसे चौड़ा व पक्का करने की जरूरत है। इसके अलावा सुराल भटोरी से लेह, बरासटा, शंकर जोत तक सड़क बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला में पर्यटन उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं हैं। अगर उचित योजनाएं तैयार की जाएं तो इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बसोदन जोत, चैहणी पास और शंकर जोत के नीचे सुरंग का निर्माण होने से इस सड़क को पूरा साल यातायात के लिए चालू रखा जा सकता है। इससे लोग मात्र 22 घंटों में ही पठानकोट से लेह पहुंच जाएंगे।