{"_id":"64b97d9c4c76f5e0ed093f1d","slug":"530-jawans-will-handle-security-arrangements-minjar-fair-chamba-news-c-88-1-ssml1004-3563-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 530 जवान संभालेंगे मिंजर मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, तीन अत्याधुनिक ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 530 जवान संभालेंगे मिंजर मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, तीन अत्याधुनिक ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
Fri, 21 Jul 2023 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा 530 पुलिस जवानों पर रहेगा। इसमें 200 पुलिस जवान चंबा, जबकि 200 जवान दूसरे जिलों के आएंगे। इसके अलावा 130 गृहरक्षक महिला-पुरूष जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहेंगे। पुलिस तीन अत्याधुनिक ड्रोन समेत सीसीटीवी कैमरों की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। मेले के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है।
जिला चंबा के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर समेत बाहरी जिलों के साथ लगते सीमांत क्षेत्रों में पहरा बढ़ाया जाएगा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर तुन्नूहट्टी और लाहडू स्थित बैरियरों पर भी हरेक वाहन और व्यक्ति की तलाशी लेने के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस बल के अलावा क्यूआरटी जवान समेत सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि मिंजर मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। इसके लिए सभी तैयारियां करीब-करीब पूरी कर ली गई हैं।