फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   52 polling parties with election material leave for polling stations

चुनाव सामग्री के साथ 52 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना

Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
52 polling parties with election material leave for polling stations
पंचायत चुनाव को लेकर मैहला में पोलिंग पार्टी के सामान को तैयार करते बीडीओ ऑफिस के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
पांगी (चंबा)। पंचायती संसद के तहत पहले चरण के लिए 29 सितंबर को जनजातीय क्षेत्र पांगी की दस पंचायतों में चुनाव आयोजित होंगे। चुनाव प्रक्रिया को योजनाबद्ध तरीके से करवाने के लिए 52 पोलिंग पार्टियां सोमवार को पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना हो गईं। सेचू, शूण, कुमार, सुराल, रैई, शौर, हुड़ान, लुज, सियूणी और करियास में पहले चरण के चुनाव 29 सितंबर को होंगे। वहीं, सुरक्षा का जिम्मा 180 पुलिस जवानों के कंधों पर रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंचायतीराज चुनाव के तहत जनजातीय क्षेत्र की 19 पंचायतों में चुनावी बिगुल बज चुका है। 19 पंचायतों में पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के पदों पर चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में पहले चरण के तहत 10 पंचायतों में 29 सितंबर को चुनाव होंगे। मतदान के लिए महज दो दिन ही शेष बचने पर अब चुनावी समर में उतरे प्रत्याशी भी अंदर खाते वोटरों को रिझाने में लगे हुए हैं। जनजातीय क्षेत्र में दूसरे चरण के तहत एक अक्तूबर को 9 पंचायतों साहली, साच, फिंडरु, धरवाला, मिंधल, पुर्थी, कुफा, करेल और किलाड़ में मतदान होगा। निर्वाचन आयोग की ओर से 13 से लेकर 15 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथियां निर्धारित की गई थीं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी पांगी एवं आरसी पांगी बलवान चंद ने बताया कि पांगी में पहले चरण के तहत 10 पंचायतों में पंचायतीराज चुनाव होंगे। उसके लिए सोमवार को 52 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री सहित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना की गईं। कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए 180 पुलिस जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed