{"_id":"5b54bc804f1c1b6f548b5fd8","slug":"51532279936-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने बस स्टैंड के समीप दुकान से पकड़े 146 तंबाकू के पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने बस स्टैंड के समीप दुकान से पकड़े 146 तंबाकू के पैकेट
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tobacco kills
- फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पुराने बस बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक दुकान से 146 तंबाकू के पैकेट पकड़े हैं। दुकानदार का कोटपा एक्ट के तहत चालान काटा गया। इसके साथ ही तंबाकू के सभी पैकेटों को जब्त कर लिया गया। रविवार को पुलिस की टीम शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सपड़ी के पास कपिल महाजन निवासी सपड़ी की दुकान में अवैध रूप से तंबाकू बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान में दबिश दी। दुकान की तलाशी करने पर 146 पैकेट तंबाकू के बरामद हुए। जो अवैध रूप से दुकान में बेचे जा रहे थे। इनकी बिक्री पर सरकार ने रोक लगाई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने दुकान में तंबाकू के पैकेट बरामद किए है। उनके पास लंबे समय से शिकायतें आ रही थी कि शहर में कुछ दुकानदार अवैध रूप से तंबाकू बेच रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन