{"_id":"65102961e07027b62b0e5b6d","slug":"51-students-took-the-middle-merit-scholarship-exam-chamba-news-c-88-1-cmb1003-8330-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 51 विद्यार्थियों ने दी मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा, 12 अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 51 विद्यार्थियों ने दी मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा, 12 अनुपस्थित
Mon, 25 Sep 2023 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 25 Sep 2023 05:47 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत शनिवार को दूसरे चरण की परीक्षा हुई। राजकीय महाविद्यालय चंबा में हुई लिखित परीक्षा में 51 विद्यार्थी मौजूद रहे, जबकि 12 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में से अंतिम 12 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें हर माह सरकार द्वारा निर्धारित स्कॉलरशिप दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार स्कॉलरशिप परीक्षा का पहला और दूसरा फेज पूरा हो चुका है। चयनित होने वाले विद्यार्थियों को छठी कक्षा में चार हजार, सातवीं कक्षा में पांच हजार और आठवीं कक्षा तक हर माह छह हजार रुपये की राशि बतौर छात्रवृत्ति दी जाएगी। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुमन मिन्हास ने बताया कि परीक्षा के लिए चंबा के 63 विद्यार्थी पात्र थे। मगर 12 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
हिमाचल सरकार की स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को पहचान कर उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है। इस योजना के तहत सरकारी स्कूल के कक्षा पांच के विद्यार्थी को उनकी आगे की छठी कक्षा से लेकर आठवीं तक के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। चयनित छात्रों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।