फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   5,000 devotees paid obeisance at Bhalei Mata temple

Chamba News: भलेई माता मंदिर में 5,000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Thu, 23 Mar 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 23 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
5,000 devotees paid obeisance at Bhalei Mata temple
चंबा। भलेई मंदिर में दूसरे नवरात्र पर 5,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक दूरदराज के इलाकों से आए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कतारों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करने का इंतजार किया। पुलिस कर्मियों ने भी भक्तों को बारी-बारी से मंदिर के भीतर भेजा। नवरात्र के दूसरे दिन मुंडन करवाने के लिए भी लोगों की काफी भीड़ उमड़ी रही। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार ठाकुर ने बताया कि भलेई मंदिर में पहुंचने वाले हर श्रद्धालु की गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो रही है। इसके अलावा मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कहा कि मंदिर परिसर में पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ जिला मुख्यालय के साथ लगते शीतला माता, भटालवां मंदिर, लक्ष्मीनाथ मंदिर, चामुंडा देवी सहित कस्से माता मंदिर में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed