फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   50 bed hospital building to be built in Saluni CHC

सलूणी सीएचसी में बनेगा 50 बेड का अस्पताल भवन

Tue, 08 Mar 2022 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
50 bed hospital building to be built in Saluni CHC
50 bed hospital building to be built in Saluni CHC
सलूणी (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी में 8 करोड़ 84 लाख की राशि से 50 बेड का अस्पताल भवन तैयार होगा। स्वास्थ्य केंद्र में 50 बेडों की सहूलियत होने से क्षेत्र के दो दर्जन गांवों की 20 हजार की आबादी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। लोगों को एक्सरे और सीटी स्कैन करवाने के लिए 75 किलोमीटर का सफर तयकर मेडिकल कॉलेज चंबा नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उपमंडल सलूणी के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों सलूणी, सिंग्गाधार, ब्याणा, मंजीर, खरोटी, खरल, पुखरी, लिग्गा, सेरी, सालवां, भजोतरा, सूरी, किलोड़, डियूर, पिछला डियूर, कंधवारा, भडेला, लनोट, खड़जौता और हिमगिरी के बाशिंदे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी पर निर्भर हैं। लेकिन, इसमें पांच बेड की ही व्यवस्था होने से दुर्घटना और बीमारी की हालत में मरीजों को मेडिकल कॉलेज चंबा का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सलूणी दौरे के दौरान जिला मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर की अगुवाई में सलूणी के पंचायत प्रतिनिधि उनसे मिले और उनके समक्ष सलूणी क्षेत्र के लोगों की मांग रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसी के तहत अब सीएचसी सलूणी में 50 बेड के अस्पताल को लेकर लोनिवि ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। विभाग ने ठेकेदार को दो साल में पांच मंजिला भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत समिति अध्यक्ष कंगना सेठी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सलूणी प्रधान मान सिंह, लिग्गा प्रधान जरम सिंह, पुखरी प्रधान खेमराज, दिघाई प्रधान केसों राम, बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, पूर्व बीडीसी किशोरी लाल और मुकेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में एक्सरे और सीटी स्कैन की सुविधा न होने से उन्हें चंबा या डलहौजी का सफर तय करना पड़ता है। कहा कि सलूणी सीएचसी का भवन बनने से लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

लोनिवि के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि अस्पताल भवन के लिए टेंडर हो चुका है। दो वर्ष में कार्य पूरा करने के ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed