फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   5 year old children

घर के आंगन में खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा, उपचाराधीन

Sun, 13 Sep 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
5 year old children
चंबा। घर के आंगन में खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुन कर परिजनों ने पास जाकर देखा तो सांप के काटने का आभास होने पर बच्चे को उठा कर तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर आपातकालीन कक्ष में बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद दाखिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार भरमौर उपमंडल के रैतण निवासी अतुल शर्मा पुत्र बंशी लाल रविवार सुबह 9 बजे के करीब अपने घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसे सांप ने डंस लिया। इसके बाद अतुल जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे की आवाज सुन घर में काम में व्यस्त परिजन दौड़े उसके पास पहुंचे। परिजनों ने बच्चे के हाथ पर सर्पदंश का निशान देखा तो तुरंत वक्त न गवाते हुए जैसे-तैसे बच्चे को मेडिकल कॉलेज चंबा उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया गया। बहरहाल, बच्चे की हालत में अब सुधार है। एमएस डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि पांच वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा था। प्राथमिक उपचार बाद बच्चे को दाखिल किया गया है। उसकी हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed