फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   45 women arrived to become Anganwadi workers and assistants

Chamba News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका बनने के लिए पहुंचीं 45 महिलाएं

Mon, 02 Mar 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
45 women arrived to become Anganwadi workers and assistants
महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय एसडीएम ने लिए साक्षात्कार
विज्ञापन

भरा जाना है कार्यकर्ता का एक और सहायिकाओं के 12 पद

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद भरने के लिए आयोजित साक्षात्कार में 45 महिलाओं ने भाग लिया। एसडीएम प्रियांशु खाती ने साक्षात्कार लिए।

दिन : सोमवार। समय : सुबह 10 बजे। स्थान : महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय चंबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साक्षात्कार की तैयारियां चल रही हैं। आवेदन करने वाली महिलाओं की आवाजाही शुरू हो चुकी है। महिलाएं बाहर लगे टेबल पर अपना नाम लिखवा रही हैं और अपने प्रमाण पत्र दर्शा रही हैं। समय 10:15 बजे, एसडीएम कार्यालय में पहुंचते हैं। 10:20 मिनट पर साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होती है। महिलाएं एक-एक कर साक्षात्कार में भाग ले रही हैं। एसडीएम भी महिलाओं से जरूरी सवाल पूछ रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक करीब तीस महिलाओं ने साक्षात्कार दिया। दोपहर 2 बजे से फिर से साक्षात्कार शुरू हुए। दोपहर बाद 3 बजे तक करीब 45 महिलाओं ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन




बाल विकास परियोजना कार्यालय चंबा में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 12 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाने थे। इसके लिए विभाग ने साक्षात्कार रखे थे। अब परिणाम घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों का आधार पक्का करने में अहम भूमिका निभाती हैं। एसडीएम प्रियांशु खाती ने बताया कि साक्षात्कार का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed