फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कैश लेकर पहुंचे डाकघर अधीक्षक, पेंशन का किया भुगतान

कैश लेकर पहुंचे डाकघर अधीक्षक, पेंशन का किया भुगतान

Wed, 13 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कैश लेकर पहुंचे डाकघर अधीक्षक, पेंशन का किया भुगतान
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

किहार (चंबा)। किहार सेक्टर के तहत विभिन्न पंचायतों में पेंशन का इंतजार कर रहे पेंशनरों को बुधवार को पेंशन का भुगतान किया गया। बुधवार को डाकघर मंडल चंबा के अधीक्षक संतोष ठाकुर खुद कैश लेकर किलोड़ शाखा में पहुंचे और 42 पेंशनरों को एक लाख 51 हजार चार सौ रुपये पेंशन के रूप में वितरित किए। इसके चलते स्थानीय पेंशन धारकों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि किहार सेक्टर के पेंशनरों की पेंशन पिछले चार पांच महीने से लटकी थी।

डाकघर शाखा किलोड़ में कैश की किल्लत होना इसका मुख्य कारण रहा। पेंशन धारकों को पेंशन न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पेंशनरों की इस समस्या को प्रदेश के अग्रणी दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से बुधवार के अंक में ‘150 पेंशन धारकों की पेंशन लटकी’ शीर्षक से प्रकाशित किया।
विज्ञापन


खबर का असर यह रहा कि बुधवार को ही डाकघर अधीक्षक खुद कैश लेकर किलोड़ शाखा पहुंचे और 42 पेंशन धारकों को पेंशन वितरित की। पेंशन धारकों ने बताया कि पेंशन लेने के लिए वह शाखा डाकघर में जा रहे थे। लेकिन वहां कैश की किल्लत बताई जा रही थी। इसके चलते उन्हें बिना पेंशन लिए निराश होकर घरों को लौटना पड़ता था। पेंशनर प्रेमलाल, पंछी राम, गोरखी देवी, मिता देवी, दयाल सिंह, नवरंग, निक्की, बजीरू, बलदेव सिंह, नारो देवी और गिलो देवी ने इसके लिए डाकघर अधीक्षक का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकघर मंडल चंबा के अधीक्षक संतोष ठाकुर का कहना है कि बुधवार को 42 पेंशन धारकों कों पेंशन वितरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शेष पेंशनरों को दो दिनों के भीतर पेंशन की अदायगी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed