फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा वेटरन टीम ने नाहन को हराया

चंबा वेटरन टीम ने नाहन को हराया

Sun, 15 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंबा वेटरन टीम ने नाहन को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चंबा वेटरन और नाहन वेटरन के बीच क्रिकेट का मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर नाहन वेटरन की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में 100 रन बनाए। शुरूआती ओवरों में नाहन की टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और महज तीस रन के स्कोर पर पांच विकेट गवां दिए। नाहन के खिलाड़ी अशोक कटोच व वरिंद्र ने लड़खड़ाती पारी को संभाला और पचास रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की। चंबा की ओर से बेहतरी गेंदबाजी करते हुए मेजर एससी नैयर ने दो रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके अलावा खुर्शीद व संजीव ने भी दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबा की टीम ने 15 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चंबा वेटरन टीम की ओर से खुर्शीद ने तीस, पवन ने 25 और विजय व एससी नैयर ने दस-दस रन बनाए। इस मैच में उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मैच जीतने के बाद मेजर एससी नैयर ने बताया कि चंबा वेटरन की टीम की यह लगातार नौवीं जीत है। उन्होंने कहा कि उनका आगामी मैच 26 नवंबर को हमीरपुर वेटरन टीम से हमीरपुर में होगा।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed