फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   400 people entred in chamba

ढो दिनों में कटोरी बंगला से चंबा दाखिल हुए 400 लोग

Wed, 29 Apr 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
400 people entred in chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनीखेत (चंबा)। बाहरी राज्यों से चंबा आने वाले लोगों की जिले की सीमा बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो रही है। पिछले दो दिनों में कटोरी बंगला से 400 लोग जिले में दाखिल हो चुके हैं। बुधवार को कटोरी बंगला में चंबा में दाखिल होने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विभिन्न राज्यों से लोग घर वापस आने के लिए यहां पहुंचे हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से इन लोगों को चंबा में दाखिल करने से पूर्व सतर्कता बरते हुए जांच पड़ताल और उनका रिकॉर्ड जमा किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटीन पर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

इसके लिए पंचायत सचिव की ड्यूटी लगाई गई है। जो लोग बाहर से आ रहे हैं। पंचायत सचिव उनके घरों में बाहर पीले रंग का क्वारंटीन स्टीकर लगाएंगे। इससे अन्य लोगों को भी पता रहेगा कि किस घर में बाहरी राज्यों से लोग आए हैं। वह क्वारंटीन का पालन कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन का पालन न करने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसके लिए पंचायत सचिव क्वारंटीन होने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कटोरी बंगला में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें आने जानों पर निगरानी रख रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग करके बुखार की जांच भी कर रही हैं। इसके साथ ही कोरोना के लक्षणों की जांच की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति में कोरोना लक्षण पाए गए तो उसे घर भेजने की बजाए बफर क्वारंटीन किया जाएगा। इसको लेकर भी प्रशासन ने बॉर्डर पर इंतजाम किए हैं।

एचएएस रजनीश शर्मा ने बताया कि कटोरी बंगला में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की जांच पड़ताल के बाद ही दाखिल होने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन पर रहने की हिदायत दी जा रही है। दो दिनों में 400 लोग बाहरी राज्यों से चंबा में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed