फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   40 people were advised to undergo operation in the camp

Chamba News: शिविर में 40 लोगों को दी ऑपरेशन करवाने की सलाह

Sun, 01 Oct 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
40 people were advised to undergo operation in the camp
भरमौर में स्वास्थ्य ​शिविर के दौरान जांच करवाने के लिए लोगों की भीड़: जागरूक पाठक
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की सदर पंचायत में आयोजित चिकित्सा शिविर में 40 लोगों को ऑपरेशन करवाने का परामर्श दिया गया है। 30 लोगों की आंखों की जांच के बाद चश्मे लगाए गए।
विज्ञापन

रविवार को विधायक डॉ. जनक राज के प्रयासों से भरमौर में शिविर हुआ। इसमें ईएनटी, महिला और आंख रोग विशेषज्ञ ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। विधायक एवं न्यूरो सर्जन डॉ. जनक राज ने मरीजों की नस से संबंधित बीमारी की जांच की। जांच के बाद मरीजों को जरूरी दवाइयां भी लिखी गईं। दवाएं मरीजों को शिविर के दौरान उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन


शिविर में 25 लोग आंख की गंभीर बीमारी से ग्रस्त पाए गए। 15 लोग कान, गला और अन्य बीमारियों से पीड़ित मिले। ऐसे मरीजों को विशेषज्ञों ने ऑपरेशन करवाने का परामर्श दिया। विधायक ने कहा कि शिविर में जांच के दौरान जिन लोगों को ऑपरेशन की सलाह दी गई है, उनके ऑपरेशन के लिए शीघ्र उचित व्यवस्था करवाई जाएगी। यह व्यवस्था प्रदेश में कहीं पर करवाई जा सकती है। मरीजों को ऑपरेशन के लिए महंगा खर्च नहीं उठाना होगा। सरकारी योजनाओं के तहत उनके ऑपरेशन किए जाएंगे। कहा कि भरमौर विस क्षेत्र के होली, मैहला व होली के लोगों को पहली बार विशेषज्ञों की सेवाएं घर द्वार पर मिली हैं।

भरमौर में स्वास्थ्य शिविर के दौरान जांच करवाने के लिए लोगों की भीड़: जागरूक पाठक

भरमौर में स्वास्थ्य शिविर के दौरान जांच करवाने के लिए लोगों की भीड़: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed