{"_id":"638e20c7ca06e3379e18143c","slug":"40-people-found-suffering-from-anemia-in-health-fair-chamba-news-sml429937677","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्वास्थ्य मेले में चार मरीजों को चंबा मेडिकल कॉलेज किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्वास्थ्य मेले में चार मरीजों को चंबा मेडिकल कॉलेज किया रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्वास्थ्य मेले में जांच के दौरान 40 लोग एनीमिया से पीड़ित पाए गए। 100 लोग उच्च रक्तचाप और 20 लोग मधुमेह से पीड़ित निकले। इनमें चार मरीज ऐसे थे जिनका मधुमेह और उच्चरक्तचाप की प्रतिशतता काफी अधिक थी। इन चारों मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनेड़ में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब साढ़े तीन सौ लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इनमें निजी और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा स्थानीय लोग शामिल रहे।
स्वास्थ्य मेले के दौरान 10 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। साथ ही 12 लोगों के आभा कार्ड भी बनाए गए। इसके अलावा 35 लोगों के खून की जांच की गई जबकि डेढ़ सौ लोगों ने अपनी एचबी जांच करवाई। स्वास्थ्य मेले में नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, दंत चिकित्सक के अलावा 20 एमबीबीएस चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दीं। इस दौरान छोटे बच्चों की कुपोषण और लोगों की गैर संचारी रोगों को लेकर जांच की गई।
लोगों को मेले में मुफ्त टेस्ट करवाने की सुविधा भी दी गई। बीमारियों से पीड़ित लोगों को उपचार के लिए मुफ्त दवाइयां आवंटित की गईं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर करण हितेषी ने बताया कि चनेड़ में आयोजित स्वास्थ्य मेले में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।