फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   38 new corona positive cases in Chamba

जिले में कोरोना के 38 नए मामले, आठ स्वस्थ

Sat, 17 Apr 2021 10:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
38 new corona positive cases in Chamba
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। जिले में शनिवार को कोरोना के 38 नए मामले सामने आए। जबकि, आठ लोगों ने कोरोना को मात दी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर से 812 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए, जिनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। चंबा में रोजाना कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को कोरोना के 38 नए मामले आने से जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 217 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सैंपलों की रिपोर्ट में ब्लॉक समोट से एक, बनीखेत से दो, डलहौजी से चार, ब्लॉक चूड़ी से एक, किहार से एक, चंबा से एक, मुगला से एक, मंगला से एक, पुखरी ब्लॉक से दो, समोट ब्लॉक से 18, चुवाड़ी से तीन, सपड़ी मोहल्ला से एक, अंदराल से एक और चुराह से भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग लक्षणों वाले कोरोना मरीजों को होमआइसोलेट कर रहा है जबकि, गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को कोरोना से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed