{"_id":"3f59d002b968fa93272b4ed0f0c4d7c5","slug":"3500-penalti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन वालों से वसूला 3500 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन वालों से वसूला 3500 जुर्माना
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
रावी नदी में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक चालान कर 3500 रुपये जुर्माना वसूल किया। डीएसपी वीरबहादुर सिंह ने बताया कि वीरवार को रावी नदी में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक चालान किया। इस दौरान पुलिस ने 3500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रावी नदी में अवैध खनने को रोकने के लिये पुलिस द्वारा यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत रोजाना रावी नदी में अवैध खनन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन