{"_id":"65a0220728f0db42490c8e38","slug":"35-crores-will-be-spent-on-development-in-saho-area-neeraj-chamba-news-c-88-1-ssml1004-16273-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहो क्षेत्र में विकास पर खर्च होंगे 35 करोड़ : नीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहो क्षेत्र में विकास पर खर्च होंगे 35 करोड़ : नीरज
Thu, 11 Jan 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा के साहो क्षेत्र में लोगो की समस्याऐं सुनते सदर विधायक नीरज नैयर।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहो (चंबा)। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत विकास खंड मैहला की 9 पंचायतों में सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने जनसमस्याएं सुनीं।
ग्राम पंचायत कीड़ी,अठलूईं ,ग्वाड़, सराहना, प्लयूर, पधरसाहू, रजिंडू, प्रोथा और कुरैणा में यह कार्यक्रम हुआ। विधायक ने कहा कि सरकार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है। लोगों की मांग के अनुसार विकासात्मक कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। दूरदराज के गांवों को सड़क से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि साहो क्षेत्र में विकास कार्यों पर 35 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। इसमें पंचायत साहो पधर को सीवरेज से जोड़ना शामिल है। इस पर लगभग 15 करोड़ की धनराशि व्यय होगी। 14 करोड़ से साहो उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। साहो में ही 2.55 करोड़ अग्निशमन प्रणाली स्थापित करने के साथ कूहल के मरम्मत कार्य पर 3.5 करोड़ खर्च किए जाएंगे। चंबा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 8 सड़कों के निर्माण पर 88 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कालू से द्रोवाड, साहलुई वाया मंगलासनी, नागेल से पदरुइं, बंजल से तली, बंजल से रोणि दलाई और जजरेट से सियुनि को जोड़ने वाले संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साहो में उप डाकघर खोल दिया गया है। विधायक ने साहो में पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।
विधायक ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया। शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, मदन ठाकुर, लियाकत अली, उत्तम ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रमन चौहान, प्रमोद शाह, राजीव शर्मा, प्रवेश ठाकुर, राजीव मिन्हास, जितेंद्र शर्मा, अजय, कुमार, दिनेश कुमार, अक्षय कुमार, संजीव कुमार, प्रवीन, आहिर और आदि मौजूद रहे।