{"_id":"613a3e268ebc3e887a34e0c9","slug":"332-beds-out-of-346-in-kovid-care-centers-are-vacant-chamba-news-sml3833046128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड केयर सेंटरों के 346 में से 332 बेड खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड केयर सेंटरों के 346 में से 332 बेड खाली
विज्ञापन
332 beds out of 346 in Kovid Care Centers are vacant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में बनाए गए विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में 332 बेड खाली पड़े हैं, जबकि 14 बेड पर ही कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि जिले में संचालित विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में 346 बेड की सुविधा है। मौजूदा समय में जिले में 74 कोरोना मरीज हैं। इनमें से 60 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं जबकि, 14 मरीजों को उपचार के लिए विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया गया है। इनमें कोविड अस्पताल चंबा में 12 मरीज भर्ती हैं जबकि, एक मरीज डीसीसीसी तीसा और एक डीसीएचसी सुरंगानी में भर्ती किया गया है। इसके अलावा कोविड केयर सेंटरों में सभी बेड खाली पड़े हैं।
गौरतलब है कि जिले में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। रोजाना आठ से दस लोग ही संक्रमित पाए जा रहे हैं। जबकि, इतनी ही संख्या में रोजाना मरीज ठीक भी हो रहे हैं। यह जिला चंबा के लिए राहत की बात है। वहीं, कोरोना की तीसरी लहर संभावित है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोविड केयर सेंटरों में 346 बेडों की सुविधा की गई है। इसके अलावा तीसरी लहर से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज में कोविड शिशु वार्ड बनाने की भी योजना तैयार है।
तीसरी लहर शुरू होते ही कोविड शिशु वार्ड को भी चालू कर दिया जाएगा, जहां सौ से अधिक बेडों की सुविधा रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में 332 बेड खाली पड़े हैं। तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पूरे इंतजाम हैं।