{"_id":"5c9a5463bdec226dae669abc","slug":"31553618019-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टकवास स्कूल में जमीं बर्फ से स्कूल की छत क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टकवास स्कूल में जमीं बर्फ से स्कूल की छत क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला टकवास की छत कुछ समय पूर्व हुई भारी बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते स्कूली नौनिहालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल भवन की एक कमरे की छत पर काफी बर्फ जमीं थी। इस कारण छत अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई करने के लिए एक कमरा शेष बचा है।
अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की कि स्कूल भवन के कमरे की छत को जल्द दुरुस्त करवाया जाए। जिससे बच्चों को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। जानकारी के अनुसार स्कूल में करीब तीस विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। एक कमरा क्षतिग्रस्त होने से अब स्कूल का कार्यालय और बच्चों की कक्षाएं एक ही कमरे में लग रही हैं। अभिभावक सुरेंद्र कुमार, मान सिंह, कमला देवी, बलदेव सिंह, रोशन लाल, वरिंद्र सिंह, कृष्ण चंद, उमेश कुमार, राज कुमार, देवी चंद, रोहित कुमार और प्रकाश चंद ने बताया कि इस बार पांगी में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। इसके चलते काफी नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि बीते दिनों स्कूल की छत पर बर्फ जमने के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। इस वजह से सभी कक्षाएं एक कमरे में लग रहीं है। एसडीएम पांगी बी भारती ने बताया कि स्कूल की छत को नुकसान होने की जानकारी मिली है। इस बारे में स्कूलों केे आदेश नुकसान रिपोर्ट जमा करवाने के आदेश दिए हैं।