फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

Fri, 09 Nov 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस
Congress - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले भर में नोटबंदी के विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। नोटबंदी के दो वर्ष होने पर शुक्रवार को कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जिलाधीश चंबा के कार्यालय के बाहर गरजे। प्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज नैयर की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने डीसी चंबा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

प्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज नैयर ने कहा कि दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के गलत फैसला लेते हुए टीवी के माध्यम से लोगों को आश्वासन दिया था कि नोटबंदी के माध्यम से आंतकवाद पर अंकुश लगाया जाएगा। इससे कालाधन खत्म हो जाएगा। नोटबंदी के चलते नकली नोट खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए नोटों की कोई भी नकल नहीं कर सकेगा। इतना ही नहीं सुनने में तो यहां तक आया था कि नये नोटों में चिप भी लगी होगी। नीरज नैयर ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से प्रश्न किया है कि जब भी कांग्रेस नोटबंदी पर उनसे जवाब मांगती है तो क्यों बीजेपी राम मंदिर की तान छेड़ देती है।
विज्ञापन


साथ ही उलटा कांग्रेस से सवाल करती है कि 60 सालों में कांग्रेस ने क्या विकास करवाया? नैयर ने कहा कि कांग्रेस 40 वर्षों के शासन काल में जितने विकासात्मक कार्य हुए थे, उसके उलट बीजेपी पार्टी ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में ही देश को निचोड़ कर रख दिया है। नीरज नैयर ने कहा कि बीजेपी सरकार का नोटबंदी का फैसला चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया था। यही कारण रहा कि उद्योगपतियों ने पहले ही अपने पुराने नोट बदल लिए। नोटबंदी का सबसे अधिक नुकसान देश की भोली-भाली जनता को ही उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में नोटबंदी के चलते 9 करोड़ नौकरियों से लोगों को हाथ धोना पड़ा। इसके अलावा अपने खून-पसीने की कमाई को निकलवाने के लिए लोगों को बैंकों में कतारों में खड़ा रहना पड़ा। इस कारण कई लोगों को अपने पैसे के लिए अपनी जान तक से हाथ गवांना पड़ा है। कुल मिलाकर एक बंद कमरे में लिए गए नोटबंदी के फैसले के चलते आज तलब देश की जनता त्रस्त है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित लक्ष्मीधर शर्मा, महिंद्र पुरी, आरिफ मलिक, महिंद्र हांडा, हसनदीन, अब्दुल गनी, विजय कुमार समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed