{"_id":"59e612b54f1c1b86698b642a","slug":"31508250293-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर पालन में जले दो मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर पालन में जले दो मकान
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
FIRE
- फोटो : FIRE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। धनतेरस की सुबह विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत प्रीणा के गांव पालन में आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इससे करीब तीस लाख रुपये की संपत्ति जल गई है।
अग्निकांड में तीन परिवार प्रभावित हुए हैं। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की टीम मौके के लिए रवाना हुई। अग्निशमन दल ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो अन्य मकानों को आग की जद में आने से भी बचा लिया है।
जानकारी के अनुसार पालन निवासी पुन्नू राम, पृथु राम और देस राज पुत्र ध्याना राम के तीन मंजिला मकान और साथ लगते अशोक कुमार के मकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
धुआं देख कर घर में मौजूद चार परिवारों के सदस्य बाहर निकल आए। मकान में आग लगने की खबर पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने मिट्टी और पानी से आग को बुझाने का प्रयास किया। आग नहीं बुझी। उसने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अग्निशमन केंद्र चंबा को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र चंबा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर नियंत्रण पाया।
इस अग्निकांड में पुन्नू राम, पृथु राम और देस राज के घर का सारा सामान राशन, कपड़े, आभूषण सहित अन्य सामान जल गया। अशोक कुमार के मकान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार रुपये फौरी राहत दी गई है। अग्निमशन केंद्र प्रभारी जसौल राम ने बताया कि अग्निकांड में तीन मंजिला मकान और एक अन्य मकान जला है। दो मकानों को बचा लिया है। ग्राम पंचायत प्रीणा की प्रधान वीना देवी ने बताया कि अग्निकांड में तीन परिवारों का आशियाना छिन गया है।
...
बड़ी गाड़ी लौटी, छोटी भेजी
अग्निशमन केंद्र से आग बुझाने के लिए निकली बड़ी गाड़ी सड़क कम चौड़ी होने के चलते लौट आई। उसके बाद घटनास्थल के लिए छोटी गाड़ी भेजी गई।
....
कानूनगो, पटवारी ने बनाई रिपोर्ट
कानूनगो मैहला अनिल जोशी और पटवारी ललिता कुमारी ने घटनास्थल का दौरा किया और अपनी रिपोर्ट तैयार की। अनिल जोशी ने बताया कि करीब तीस लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट को जल्द ही प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।