{"_id":"59e5f87f4f1c1b86698b63e6","slug":"31508243583-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय विज्ञान सम्मेलन में 55 छात्र-छात्राएं लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय विज्ञान सम्मेलन में 55 छात्र-छात्राएं लेंगे भाग
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
science exhibition
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में जिला चंबा के 55 स्कूली वैज्ञानिक भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तीस अक्तूबर से दो नवंबर तक डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी में आयोजित होगी। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
स्टाफ की ड्यूटी को लेकर भी विभाग पत्र जारी करने जा रहा है। जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन हाल ही में चुवाड़ी में हुआ। इसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान गतिविधि, विज्ञान मॉडल और विज्ञान रिपोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में जिलेभर से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ है।
विज्ञापन
ऐसे में चयनित छात्र-छात्राएं नौणी विश्वविद्यालय में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चंबा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजीव महाजन ने बताया कि 55 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।