{"_id":"59e1f40a4f1c1b0d698b5b0e","slug":"31507980298-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर के सपेड़का वार्ड के लोग करेंगे विस चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर के सपेड़का वार्ड के लोग करेंगे विस चुनाव का बहिष्कार
Updated Sat, 14 Oct 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजीत शर्मा, भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत भरमौर के सपेड़का वार्ड निवासी विस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसको लेकर वार्ड के सभी लोगों ने निर्णय ले लिया है। लोगों ने यह फैसला वार्ड को सीवरेज सुविधा से नहीं जोड़ने पर लिया है। वार्ड में डेढ़ दशक पहले सीवरेज लाइन बिछाई गई थी। लोगों के घरों के सामने सीवरेज की पाइपें तो डाली गई हैं, लेकिन आज दिन तक लोगों को सीवरेज लाइन का कनेक्शन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि, इसको लेकर लोग कई बार आईपीएच विभाग और स्थानीय प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। वार्ड में रहने वाली दो सौ की आबादी सीवरेज सुविधा की मांग कर रही है। लेकिन, प्रशासन और विभाग लोगों की मांग को पूरा करने में चिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वार्ड में अधूरी सीवरेज लाइन डाली गई है। इसके चलते लोगों को सीवरेज लाइन से नहीं जोड़ा गया। बार-बार मांग करने पर भी प्रशासन और विभाग ने अधूरी सीवरेज लाइन को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
वार्ड सदस्य भावना देवी औक लोगों चैन लाल, विश्व राम, करनैल सिंह, चमन लाल, मनोज कुुमार, मोहन लाल, कृष्ण चंद, शशिकांत तथा बबलू कुमार ने बताया कि उनके वार्ड में विभाग की ओर से डेढ़ दशक पहले घरों के पास सीवरेज की पाइपें डाली गई थीं, लेकिन लोगों को अभी तक सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल पाया है। लोग भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए काफी उत्सुक हैं, लेकिन प्रशासन और आईपीएच विभाग लोगों को अभियान से दूर करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विस चुनाव से पहले वार्ड को सीवरेज सुविधा से नहीं जोड़ा गया, तो वार्ड निवासी विस चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
अस्टीमेट बनाकर भेजा है उच्चाधिकारी को
सिंचाई सहायक अभियंता सरती राम शर्मा ने बताया कि सपेड़का वार्ड में अधूूरी सीवरेज लाइन को पूरा करने के लिए अस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारी को भेज दिया गया है। जल्द लाइन का कार्य पूूरा किया जाएगा। इसके बाद लोगों को सीवरेज कनेक्शन दिए जाएंगे।
कई बार विभाग से किया पत्राचार : प्रधान
पंचायत प्रधान सलोचना देवी कपूर और पूर्व प्रधान शिव चरण कपूर ने बताया कि वे सीवरेज समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग से कई सालों से पत्राचार कर रहे हैं। उसके बावजूद इस वार्ड को सीवरेज लाइन से नहीं जोड़ा गया है।