फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सरकारी बसों में स्वास्थ्य टीम ने पकड़ा 70 किलो पनीर

सरकारी बसों में स्वास्थ्य टीम ने पकड़ा 70 किलो पनीर

Thu, 12 Oct 2017 07:43 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
सरकारी बसों में स्वास्थ्य टीम ने पकड़ा 70 किलो पनीर

अमर उजाला ब्यूरो, चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नए बस स्टैंड पर दो सरकारी बसों में 70 किलो पनीर पकड़ा। चंबा-मनाली बस में 40 किलो और चंबा-पठानकोट बस में 30 किलो पनीर पकड़ा गया। 30 किलो पनीर को लेने के लिए बस स्टैंड में कोई भी नहीं पहुंचा। पनीर का बिल भी नहीं था।

विज्ञापन


स्वास्थ्य टीम ने पनीर की गुणवत्ता को लेकर शंका जताई। इसके चलते 30 किलो पनीर को नष्ट कर दिया गया। 40 किलो पनीर की दूसरी खेप को बिल दिखाने के बाद संबंधित दुकानदार को सौंप दिया गया। पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए उसके सैंपल भरे गए। जिसे जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दिवाली में मिलावटी व घटिया क्वालिटी की मिठाई व पनीर लोगों की सेहत को हानि नहीं पहुंचाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना विभिन्न स्थानों में अपनी दबिश दे रही है। वीरवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने नए बस स्टैंड में बसों के जरिए चंबा पहुंची पनीर की खेप को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 किलो पनीर को गुणवत्ता रहित पाए जाने के चलते नष्ट किया गया, जबकि 40 किलो पनीर को रिलीज करने से पहले सैंपल भरे गए। त्योहारी सीजन में पंजाब से बसों और अन्य वाहनों के जरिए मिठाई व पनीर की सप्लाई किया जाता है। पंजाब से आने वाले पनीर और मिठाई की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम चंबा-पठानकोट और चंबा-जोत मार्ग पर रोजाना नाके लगा रही है।


30 किलो पनीर को किया नष्ट, एक का भरा सैंपल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने बताया कि वीरवार को पंजाब से चंबा लाया गया 70 किलो पनीर पकड़ा गया। इसमें 30 किलो पनीर नष्ट किया गया जबकि 40 किलो पनीर को रिलीज करने से पहले सैंपल भरे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed