{"_id":"59889f1e4f1c1b6d2d8b458c","slug":"31502125854-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक परिवार के चार सदस्यों को फूड प्वाइजनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक परिवार के चार सदस्यों को फूड प्वाइजनिंग
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में गुलाब जामुन खाने से एक परिवार के चार सदस्य बीमार हो गए। परिवार को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। सोनू कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव तडोली, तरू पुत्र सोनू कुमार निवासी तडोली, अरूण पुत्र मनोज गांव तडोली और मेघना पुत्री महिंद्र कुमार गांव कठन्ना ने सुबह राखी बंधवाने के बाद गुलाब जामुन खाए थे। इसके बाद पूरा परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। राखी बांधने के बाद बच्चों ने मीठा खाने की जिद्द की। परिजनों ने बच्चों को गुलाब जामुन खाने को दिए। दोपहर के समय बच्चों के पेट में जोरदार दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद परिवार के सदस्यों को दस्त भी शुरू हो गए। इसके बाद पूरा परिवार इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां पर डॉक्टर ने परिवार को फूड प्वाइजनिंग का शिकार बताया। परिवार की हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेेज में भर्ती किया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हलवाई की दुकान से गुलाब जामुन सहित अन्य मिठाइयों के सैंपल भरे। उसे जांच के लिए कांडाघाट लैब भेजा जाएगा। लैब में मिठाइयों की पूरी जांच पड़ताल होगी। लैब में सैंपल फेल होने पर संबंधित हलवाई पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि गुलाब जामुन खाने से चार लोग बीमार हुए हैं। इनका इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हलवाई की दुकान से मिठाइयों के सैंपल भरे गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि गुलाब जामुन खाने से चार लोग बीमार हुए हैं। इनका इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हलवाई की दुकान से मिठाइयों के सैंपल भरे गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन