{"_id":"594809f84f1c1b66678b4624","slug":"31497893368-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से चंबा-साहो मार्ग आठ घंटे रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से चंबा-साहो मार्ग आठ घंटे रहा बंद
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग सोमवार सुबह करीब आठ बजे मछराली माता मंदिर के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। भूस्खलन होने से मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई। मार्ग बंद होने के बाद वाहनों की कतारें लग गईं। चंबा से साहो जाने वाली बसें अपने रूट पर नहीं पहुंच पाई। मछराली माता मंदिर से आगे यात्रियों को वाहन बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। परंतु बारिश व बार-बार भूस्खलन होने के चलते मार्ग को बहाल करने में परेशानी हुई। इसके चलते विभागीय टीम को मार्ग को बहाल करने में शाम तक का समय लग गया। शाम करीब चार बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया। अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भूस्खलन से बंद हुए मार्ग को शाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।