{"_id":"5948064d4f1c1b66678b45c2","slug":"31497892429-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची बनाने को तीन घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची बनाने को तीन घंटे इंतजार
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में एक बजे से लेकर चार बजे तक पर्ची काउंटर खाली रहा। मरीज पर्चियां बनाने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर का इंतजार करते रहे परंतु वहां पर कोई भी कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं पहुंचा। इसके चलते मरीज आगबबूला हो गए। शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कंप्यूटर ऑपरेटर के स्थान पर अन्य कर्मचारी को भेज कर मरीजों की समस्या का समाधान किया। मरीजों में चरणजीत सिंह, रमेश कुमार, टेक चंद, सोभिया राम, ज्ञान चंद, नानक, अमर सिंह व नरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के पर्ची काउंटर में मरीजों को शाम तक पर्ची बनाने के लिए इंतजार करना पड़ा। इसके चलते मरीजों को अपना चेकअप करवाने में शाम हो गई। कई मरीज बिना चेकअप करवाए ही अपने घरों को लौट गए। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि पर्ची नहीं बनने की शिकायत को लेकर मरीज उनके साथ मिले। पर्ची काउंटर में कर्मचारी बैठाकर मरीजों की पर्चियां बना दी गई।