फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   31 youth missed getting job in private company

निजी कंपनी में नौकरी पाने से चूके 31 युवा

Wed, 04 May 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
31 youth missed getting job in private company
रोगजार कार्यालय चंबा में साक्षात्कार के दौरान मौजूद युवा। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में आयोजित कैंपस साक्षात्कार के दौरान 31 युवा शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं कर पाए। इसके चलते वे निजी कंपनी में नौकरी पाने से चूक गए। केवल 14 युवाओं ने ही ऑनलाइन परीक्षा में भाग लिया। कैंपस साक्षात्कार के लिए 45 युवा रोजगार कार्यालय पहुंचे थे। परीक्षा का परिणाम दो दिन में घोषित कर दिया जाएगा। इसके बारे में युवाओं को ई-मेल और दूरभाष नंबर के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एचसीएल टेक्नोलॉजी कंपनी की ओर से नोएडा में ट्रेनी, आईटी इंजीनियर और एसोसिएट्स के पदों को भरने के लिए कंपनी के पदाधिकारी चंबा पहुंचे। पदाधिकारियों ने युवाओं के शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन

अधिकतर युवाओं ने गणित विषय में पढ़ाई नहीं की थी। साक्षात्कार में कुछ तय शैक्षणिक सत्र से पहले पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थी पहुंचे थे। ऐसे में इन युवाओं को कंपनी ने लिखित परीक्षा के लिए योग्य नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले युवाओं को जहां नौकरी दी जाएगी वहीं दूसरी तरफ प्रशिक्षण अवधि के दौरान वर्क इंटीग्रेटेड डिग्री भी दी जाएगी। छह माह बाद चयनित युवाओं को 2.2 लाख सालाना वेतन दिया जाएगा।

इससे पहले युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने युवाओं को ऑनलाइन परीक्षा के बारे में जानकारी दी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कुछ युवा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरा नहीं कर पाए। इससे उन्हें लिखित परीक्षा देने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed