फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   272 transformers closed in the district after snowfall

Chamba News: बर्फबारी के बाद जिले में अभी 272 ट्रांसफार्मर बंद

Fri, 27 Jan 2023 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Jan 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
272 transformers closed in the district after snowfall
चंबा के खजियार में बर्फबारी के बीच सामान लेकर जाते बच्चे।संवाद
लोग 32 सड़कों के बंद होने से मीलों पैदल सफर करने के लिए मजबूर
विज्ञापन

20 पेयजल योजनाएं बाधित होने से बर्फ पिघलाकर काम चला रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बर्फबारी के बाद अब तक हालात सामान्य नहीं हो पाएं हैं। चार दिन से जिले में 272 ट्रांसफार्मर बंद होने से सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से बीमार लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों को अपनों से बात करने के लिए मीलों पैदल सफर तय कर दूसरे गांवों में पहुंच कर मोबाइल चार्ज करने पड़ रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में हालात पटरी पर लौटने के लिए अभी लंबा समय लग सकता है। वहीं जिले के 32 मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है। विभागीय टीमें सड़कों को बहाल करने में देर रात तक जुटी रहीं। बर्फबारी के चलते 20 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से ग्रामीणों को मजबूरन बर्फ पिघलाकर ही काम चलाना पड़ रहा है। लोगों ने व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाने की प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से मांग की है।
गौर रहे कि मंगलवार को हुई भारी बर्फबारी ने व्यवस्थाओं को चकाचक रखने वाले विभागों की पोल खोल कर रख दी है। आलम यहहै कि विद्युत बोर्ड के तीसा सब डिविजन में 176, पांगी में 44, सलूणी में 31, चंबा में 13 और भरमौर में आठ ट्रांसफार्मर चार दिन से बंद पड़े हुए हैं। बिजली सप्लाई न होने से ग्रामीण ठंड में ठिठुरने के लिए विवश हैं। इसके अलावा चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत 15, सलूणी में 12, भरमौर में 2, चंबा, भटियात और पांगी में एक-एक मार्ग भूस्खलन और भारी बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हुए हैं। वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को अपनी दैनिक उपयोग का सामान और राशन लाने के लिए मीलों पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि जिले में विभागीय टीमें व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए जीजान के साथ जुटी हुई हैं। कहा कि जल्द व्यवस्थाओं को सुचारू करवाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed