{"_id":"66253e4c60f14bf2c7075f44","slug":"26-power-transformers-are-still-closed-in-the-district-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123074-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में अभी भी बंद पड़े हैं 26 विद्युत ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में अभी भी बंद पड़े हैं 26 विद्युत ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
चंबा में भरी बारिश के दौरान सड़क पर बहता सामान।संवाद
जिले में अभी भी बंद पड़े हैं 26 विद्युत ट्रांसफार्मर
चंबा। जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बिजली व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है। रविवार को भी 36 ट्रांसफार्मर बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हालांकि, बोर्ड की ओर से दस ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। 26 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हैं। इन ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने के लिए बिजली बोर्ड की टीमें जुटी हैं। गौरतलब है कि जिले में पिछले तीन दिनों से नियमित अंतराल के बाद बारिश हो रही है। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। चंबा में दो, डलहौजी में एक, तीसा में छह, भरमौर में पांच और जनजातीय क्षेत्र पांगी के 12 ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं। ग्रामीणों में सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, राकेश कुमार, देविया राम, रमेश कुमार, रोशन लाल शक्ति प्रसाद का कहना है कि तेज बारिश के चलते बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द इन ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया जाए। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर ने बताया कि बोर्ड की टीमें जुटी हुई है। कहा कि जल्द व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
--