{"_id":"5ea857ee8ebc3e909664fc8b","slug":"25-vehicle-bound-in-chamba-voilation-of-cerfew-chamba-news-sml331581157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू ढ़ील में बेवजह घूमने पर शिकंजा, दो दर्जन वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू ढ़ील में बेवजह घूमने पर शिकंजा, दो दर्जन वाहन जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान बिना पास के गाड़ियां चलाने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हरदासपुरा चौक पर नाका लगाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया है। पुलिस ने करीब दो दर्जन वाहनों को कब्जे में लिया है।
गौरतलब हो कि कर्फ्यू में दी गई चार घंटे की ढील के दौरान लोगों की भीड़ पैदल और वाहनों के जरिये शहर में दाखिल हो रही है। हैरानी की बात तो यह है कि प्रशासन और पुलिस विभाग ने बाकायदा लोगों को लाउड स्पीकर और सोशल मीडिया के जरिये एक परिवार से एक व्यक्ति के ही दुकानों में खरीदारी करने के लिए आने की हिदायत दी है।
बावजूद इसके लोग पैदल चलने की बजाए वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने सुल्तानपुर, परेल, बालू, हरदासपुरा चौक, जीरो प्वाइंट, सुल्तानपुर चौक में पुलिस ने नाकाबंदी की।
विज्ञापन
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान हर वाहन चालक से अनुमति पत्र सहित पास की जानकारी हासिल की गई। ऐसे में पुलिस विभाग के हत्थे करीब दो दर्जन ऐसे वाहन चालक भी चढ़े हैं, जो बिना अनुमति के वाहन दौड़ा रहे थे।