{"_id":"5f1db0428ebc3e9f6e0a965c","slug":"234-sample-taken-in-chamba-chamba-news-sml3396669158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के लिए गए हैं सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के लिए गए हैं सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों सहित रेंडम सैंपलिंग करके चिकित्सीय टीमों ने शनिवार को 234 सैंपल एकत्रित किए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार सुबह आ सकती है। शनिवार को चंबा में सात नए कोरोना पॉजिटिव के मामले आए थे। इनमें दो पुलिस जवान और एक आशा वर्कर भी शामिल हैं।
चार अन्य लोग बाहरी राज्यों से चंबा आए थे। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें जो लोग होम क्वारंटीन किए गए थे, उनके संपर्क में कई लोग भी शामिल हैं। करियां पंचायत में होम क्वारंटीन किया गया युवक तो बाजार से लेकर शादी समारोह में शामिल हो गया था। जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो प्रशासन ने सबसे पहले जहां पर वह गया था, उन स्थानों को सील करवा दिया।
इसमें करियां और मुगला बाजार भी शामिल हैं। जबकि एक मैरिज हॉल को भी सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल एकत्रित करके जांच को पीसीआर लैब भेजे हैं।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि शनिवार को 234 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इनमें कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल भी शामिल हैं। सैंपलों की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।