फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   230 person ivecuate by chamba from chandigarh

चंबा के युवाओं व मजदूरों को लाने के दिए एचआरटीसी की दस गाड़ियां रवाना

Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
230 person ivecuate by chamba from chandigarh
चंबा। लॉकडाउन में चंडीगढ़ फंसे चंबा के 230 लोगों को लेकर एचआरटीसी की बसें चंबा के लिए रवाना हो गई हैं। चंबा से करीब 10 गाड़ियां भेजी गई थीं। यह बसेकं सुबह करीब साढ़े पांच बजे रवाना हुई और करीब चार बजे चंडीगढ़ पहुंची। यहां से लोगों को लेकर बसें गंतव्य की ओर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

नौ बसों में 27-27 लोगों को बिठाया गया है। जबकि एक बस में 21 युवाओं लाया जा रहा है। सिहुंता के तहसीलदार मुकुल शर्मा की अगुवाई में बसें हिमाचल भवन के लिए रवाना हुई हैं। यह गाड़ियां देर रात चंबा पहुंच सकती हैं। करीब साढ़े पांच बजे यह गाड़ियां चंडीगढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई है। चंबा पहुंचने के बाद इन युवाओं की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना के खिलाफ सरकार और प्रशासन एक जंग लड़ रही है। करीब तीन सप्ताह पहले सरकार ने लोगों को जहां है वहीं, रहने का आह्वान किया था। इस वजह से अभिभावक बच्चों को लेकर चिंतित थे। इसको देखते हुए सरकार ने हाल ही में बाहरी राज्यों में फंसे युवाओं को सुरक्षित जिले में प्रवेश करवाने के प्रयास शुरू किए हैं। इसके लिए बाकायदा शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सभी हिमाचल के युवा पहुंचेंगे। रविवार को चंबा सहित अन्य जिलों के युवाओं को बसों के माध्यम से गृह जिला पहुंचाया गया। तहसीलदार सिहुंता मुकुल शर्मा ने बताया कि हिमाचल भवन में युवाओं को बसों के माध्यम से चंबा लाया जा रहा है।

आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ से चंबा के युवाओं व मजदूरों को लाने के लिए दस गाड़ियां भेजी गई हैं। कहा कि यह बसें देर रात तक पहुंचने की संभावना है। आम तौर पर चंबा से चंडीगढ़ का सफर तय करने में लगभग 12 घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed