फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   23 students of DAV Public School selected for national competition

Chamba News: डीएवी पब्लिक स्कूल के 23 विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 08 Oct 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
23 students of DAV Public School selected for national competition
चंबा। डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्कूल के 23 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य एके गुलेरिया ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान 93 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा, मेहनत व खेल भावना से उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। विद्यालय के खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण पदक, 21 रजत पदक और सात कांस्य पदक जीेते। कुश्ती प्रतियोगिता में दिवित शर्मा, अथर्व, देवेंद्र, आदर्श तथा अनुराग ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

नीतीश, हर्षित, शिवांशु, अंश एवं कौकुब ने रजत पदक और आर्यन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में ज्योतिर्मय, दक्ष, शिवम एवं प्रणव ने स्वर्ण पदक हासिल किए। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिवाकर ने अंडर-17 वर्ग में हाई जंप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अथर्व ने अंडर-14 वर्ग की 1500 मीटर में स्वर्ण एवं 800 मीटर में रजत पदक जीते। श्रेया ने अंडर 19 वर्ग में 1500 मीटर एवं 800 मीटर दोनों में स्वर्ण पदक अर्जित किए। ये सभी खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने विद्यालय के सभी खिलाड़ियों को प्रार्थना सभा में हार पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय के शारीरिक अध्यापक रवि राणा तथा अश्विनी कुमार को खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed