{"_id":"605a1d918ebc3e5902116bff","slug":"23-boys-got-job-in-private-sector-chamba-news-sml3652799184","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी सेक्टर में 31 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी सेक्टर में 31 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
आईटीआई लचोड़ी में कैंपस इंटरव्यू के दौरान मौजूद अभ्यर्थी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लचोड़ी में मंगलवार को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इंटरव्यू के दौरान सुजुकी मोटर्स गुजरात की कंपनी ने युवाओं के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में 57 बेरोजगार युवा पहुंचे।
साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं की विशेषज्ञ तनु कुमारी ने काउंसलिंग की। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने युवाओं को एनसीएस पोर्टल में पंजीकरण करवाने के बारे में भी प्रेरित किया। लिखित परीक्षा के माध्यम से 31 युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के साक्षात्कार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर संस्थान के समूह अनुदेशक विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच और लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 31 युवाओं का चयन किया गया।