फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   22 routes of Pangi are still closed, snowfall is not stopping

पांगी के 22 मार्ग अभी बंद, नहीं रुक रही बर्फबारी

Fri, 25 Feb 2022 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
22 routes of Pangi are still closed, snowfall is not stopping
चंबा-तीसा मार्ग पर फौल्गत के पास गिरा मलबा। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दिन भर जहां आंशिक धूप खिली रही तो वहीं, दूसरी तरफ शाम के समय बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, हाल में हुई बर्फबारी के कारण बाधित जनजातीय क्षेत्र पांगी के 22 मार्ग और डलहौजी का एक मार्ग अभी तक बहाल नहीं हो पाए हैं। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बिजली बोर्ड ने जिले भर में बारिश और बर्फबारी से ठप पड़े 65 ट्रांसफार्मरों में से 61 बहाल कर दिए हैं। जबकि, शेष चार ट्रांसफार्मरों को बहाल करने के लिए प्रयास जारी हैं। शुक्रवार शाम के समय बारिश शुरू होने से एक बार फिर व्यवस्था पटरी से उतरने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम के समय जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात शुरू हो गया। जिला मुख्यालय में बारिश के कारण प्रचंड ठंड हो गई है। प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। जबकि, पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों में रहने की अपील की है। गौरतलब है कि इस बार सर्दियों में जिला मुख्यालय में दो बार हल्का हिमपात हो चुका है। फरवरी खत्म होने पर भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलती दिख रही। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि व्यवस्था बहाल करने के लिए अधिकारी फील्ड में जुटे हैं। कहा कि बर्फबारी की वजह से पांगी में अधिकतर मार्ग बंद हैं। कई जगह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित स्थानों पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed