फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   2199 people have been victims of Corona so far,

चंबा जिला में अब तक 44 हजार से अधिक लोगों की हुई कोरोना संक्रमण की जांच

Sun, 06 Dec 2020 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
2199 people have been victims of Corona so far,
चंबा। चंबा जिले में कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग अब तक 44 हजार से अधिक लोगों के सैंपल एकत्रित कर उनकी जांच कर चुका है। इसमें 2199 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 1840 लोग स्वस्थ होकर सामान्य जीवज व्यतीत कर रहे हैं। मौजूदा समय में चंबा जिले में कोरोना के 317 सक्रिय मामले हैं, जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेट सुविधा में रखा है। जहां पर चिकित्सीय निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा जिले में अब तक कोरोना महामारी से 36 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले लोग कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। इसकी चलते उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी विभागों में सैंपल एकत्रित करने का अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से लोगों को सचेत किया जा रहा है। बिना कारण घरों से बाहर न जाने को लेकर परामर्श दिए जा रहे हैं। इसके अलावा मास्क पहनने और नियमित हाथ धोने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। घर से बाहर निकलने पर अन्य लोगों से कम से कम दो गज की दूरी बनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में अब तक 44 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed